फलोदी। में चल रही 70वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान फलोदी का विजय अभियान जारी है ।प्रधानाचार्य एवं संयोजक मनमोहन पुरोहित ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र शतरंज प्रतियोगिता में टेडी किड्स विद्यालय के राहुल जोशी प्रथम और जांबा की ढाणी विद्यालय के प्रशांत दूसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय छात्रा आयु ग्रुप में टेडी किड्स विद्यालय की कनिका प्रथम और मॉडल विद्यालय फलोदी की सोनाली दूसरे स्थान पर रही। शतरंज के 19 वर्ष छात्र आयु वर्ग में ड्यून्स स्कूल आऊ का मुमुक्षु जैन प्रथम और मॉडल विद्यालय बाप का गणेश राठी दूसरे स्थान पर रहा। 19 वर्षीय छात्रा आयु ग्रुप में सरस्वती विद्यालय फलोदी की यागीनी पालीवाल प्रथम और मॉडल विद्यालय फलोदी की निकिता दूसरे स्थान पर रही वही क्रिकेट के 17 वर्षीय छात्र आयु वर्ग में महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल अमला ने टेडी किड्स फलोदी को , मेजबान फलोदी ने अमला को , ऋषिकुल विद्यालय लोडिया ने लालचंद स्कूल को वहीं सरस्वती विद्यालय फलोदी ने कलरा को, कुम्हारो की ढाणी चाडी में रावरा को हराया। क्रिकेट के 19 वर्ष आयु ग्रुप में आज के मैच में मेजबान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी ने सरस्वती विद्यालय फलोदी को बाप ने नूर की भुरज को, कान सिंह की सीड ने नेवा की ढाणी को हराया। हार्डिंग बन कर दो

0 टिप्पणियाँ