फलोदी। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, फलोदी में क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेले के अंतर्गत क्विज एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर एवं फलोदी के आठ मॉडल विद्यालयों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र थानवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर क्विज में प्रथम स्थान विधि शर्मा (फलोदी), द्वितीय स्थान तपस्या (मंडोर) तथा तृतीय स्थान मोनिका खिलेरी (श्री डूंगरगढ़) ने प्राप्त किया। जूनियर क्विज में प्रथम स्थान वैष्णवी नायक (बाप), द्वितीय स्थान सीरत तरुण (लूणी) तथा तृतीय स्थान गुंजन नागोरा (बिलाड़ा) ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार सीनियर मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक कुमावत (फलोदी), द्वितीय स्थान वंशिका शर्मा (मंडोर) तथा तृतीय स्थान जितेंद्र (ओसियां) ने प्राप्त किया। जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रणविजय सिंह (ओसियां), द्वितीय स्थान पार्थ राजपुरोहित (फलोदी) तथा तृतीय स्थान भावेश पटेल (लूणी) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फलोदी के जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोहन राम विश्नोई रहे जिन्होंने सभी प्रतियोगियों को भविष्य के अच्छे वैज्ञानिक बनकर राष्ट्र और समाज मे अपना नाम रोशन करने हेतु संकल्प लेने को कहा । विशिष्ट अतिथियों में फलोदी सीबीईओ श्री भीखम चंद सोनी तथा विभिन्न मॉडल राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री शिवदत्त चारण , श्री महिपाल सिंह चारण, श्री जगदीश विश्नोई एवं श्री शेषराम उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलार के प्रधानाचार्य श्री किशोर बोहरा, राजकीय कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रमोद थानवी एवं लाल चंद मिलाप चंद ढड्ढा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सिद्धार्थ चौबे रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल एवं प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवेन्द्र थानवी ने सभी अधिकारियों, अतिथियों, प्रतियोगियों एवं विद्यालय स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ